भाजपा नेता कालीचरण सराफ का विवादास्पद बयान, बोले-'दुष्कर्म एक ऐसी चीज है जो रुक नहीं सकती'

Views 1

jaipur/kalicharan-saraf-controversial-speech-on-rape-cases


जयपुर। भाजपा के सदस्य अभियान का शुभारम्भ करने के लिए भरतपुर पहुंचे राजस्थान की पूर्व भाजपा सरकार के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने दुष्कर्म की घटनाओं पर विवादास्पद बयान दिया है। पूर्व चिकित्सा मंत्री सराफ ने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं रुक नहीं सकती हैं, लेकिन इस कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों में 87 प्रतिशत की जो बढ़ोत्तरी हुई है। वह चिंताजनक है।

सराफ ने यह भी कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया और विकृत मानसिकता की जिस तरह से बढ़ोत्तरी हो रही है। वह इसकी जिम्मेदार है। इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल के दौरान दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन हमने उन पर अंकुश लगाया था। वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय दुष्कर्म के मामलों में 87 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी शर्मनाक बात है। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात तो यह है कि गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है। वित्त पर भी बोले सराफ

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS