BJP दफ्तर में बेहोश हुईं Sadhvi Pragya Singh Thakur

Webdunia 2020-06-23

Views 641

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर राजधानी के पार्टी कार्यालय में हुईं बेहोश। भाजपा के पितृ पुरुषों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होने भाजपा कार्यालय पहुंची थीं साध्वी प्रज्ञा।


प्रदर्शनी में मौजूद साध्वी प्रज्ञा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। वहां मौजूद लोगों ने साध्वी को उठाकर कुर्सी पर बैठाया। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है।


भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह को हराया था। बताया जाता है कि साध्वी प्रज्ञा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते पिछले काफी समय से दिल्ली के अस्‍पताल में भर्ती थीं। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS