भाजपा है माफियाओं की समर्थक, गुंडों के लिए कर रही आंदोलन: गृहमंत्री बच्चन

Bulletin 2020-01-25

Views 55

प्रदेश में एक तरफ जहां सीएम कमलनाथ माफिया विरोधी अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा माफियाओं के लिए आंदोलन कर रही है। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता भी आश्चर्यचकित है, यह कहना है प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का। उन्होंने गुरुवार को हुए भाजपा के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि 15 साल में आपने माफिया राज को प्रदेश में इतना पनपने क्यों दिया।वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और आंदोलन की खिलाफत करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में भाजपाई कुछ भी कर ले, माफियाओं की खैर नहीं है। प्रदेश में भूमाफिया, शराब माफिया और अन्य माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ जो वादा किया है, उसे निभाया जाएगा। जनता को उनका अधिकार और न्याय दिलाया जाएगा। भाजपा के प्रदर्शन में बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के मामले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के इस आंदोलन से हमें समझ आ गया है कि भाजपा इतने नीचे स्तर तक भी जा सकती है| अपराधियों और गुंडों के लिए उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, इससे उनके दोहरे चेहरे और चरित्र का पता चल रहा है।


 

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS