उज्जैन पुलिस ने आत्महत्या के फरार आरोपियों पर किया 5-5 हज़ार का ईनाम घोषित

Bulletin 2020-10-12

Views 5

बडनगर रोड पर हुई फोटोग्राफर आत्महत्या मामले में पुलिस ने BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 5 आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। उज्जैन के बहुचर्चित फोटोग्राफर आत्महत्या मामले में पुलिस ने पांचो आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दरअसल बडनगर रोड पर 23 सितम्बर को फोटोग्राफर निलेश शेलके ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर थाना चिंतामन पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। मामले भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चोहान सहित अन्य चार आरोपी रणदीप मक्कड़, अतुल गेहलोत, समीर और विजय पटेल पर केस दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही पांचो आरोपी फरार चल रहे है। सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पांचो आरोपियों पर पांच पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया।  

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS